अग्निवीर सैलरी, भत्ते, सेवा निधि, जीवन बीमा, कार्पस फण्ड आदि सुबिधायें
अग्निवीर वेतन
वेतन – 30000 से 40000 प्रतिमाह.
सेवा निधि – 11.71 लाख.
जीवन बीमा – 48 लाख.
विकलांगता – 44 लाख तक.
एक्स-ग्रेसिया – 44 लाख.
अग्निवीर सैलरी भत्ते, सेवा निधि, जीवन बीमा, कार्पस फण्ड अग्निवीर सेना, नौसेना, वायुसेना वेतन
भारतीय सेना, नौसेना एवं वायुसेना में भर्ती अग्निवीरों को आकर्षक अनुकूलित पैकेज के रूप में मासिक वेतन के साथ लागू जोखिम भत्ता, कठिनाई भत्ता, राशन भत्ता, वर्दी भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुबिधा एवं कैंटीन सुबिधायें के साथ अन्य भत्ते एवं सुबिधाये अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सैनिकों को रक्षा सेवा के नियम अनुसार लागू होंगी।
अग्निवीर सेवा निधि
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों की 4 साल की रक्षा सेवाओं में सहभागिता की अवधि पूरी होने पर, अग्निवीरों को 11.71 लाख रुपये के एकमुश्त ‘सेवा निधि’ पैकेज के रूप में भुगतान किया जाएगा। अग्निवीर सेवा निधि में अग्निवीर का योगदान, उस पर अर्जित ब्याज और सरकार से उनके योगदान की संचित राशि के बराबर योगदान शामिल भी होगा।
अग्निवीर कॉर्पस फंड
पहले वर्ष में अग्निवीरों का वार्षिक वेतन पैकेज लगभग 4.76 लाख प्रति वर्ष होगा जो अंतिम वर्ष के लिए बढ़कर 6.92 लाख प्रति वर्ष हो जाएगा। अग्निपथ योजना में भर्ती अग्निवीरों को प्रत्येक वर्ष के लिए भारत सरकार द्वारा मासिक पैकेज, नकद वेतन, अग्निवीर कॉर्पस फंड और कॉर्पस फंड में योगदान सहित अग्निवीर वेतन विवरण की सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत लेख में पढ़े।
अग्निपथ योजना मासिक तनख्वाह भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना
अग्निवीर वेतन प्रथम वर्ष
- भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में चयनित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर तनख्वाह पैकेज 30000 रुपये प्रति माह होगा।
- अग्निवीरों के वेतन पैकेज 30000 रुपये प्रतिमाह से 9000 रुपये अग्निवीर कॉर्पस फंड (सेवा निधि पैकेज) में योगदान के रूप में की कटौती की जाएगी। अग्निवीर सैनिक ग्रेच्युटी के हकदार नहीं होंगे।
- अग्निवीर सैनिक ग्रेच्युटी के हकदार नहीं होंगे।
AGNIVEER SALARY FIRST YEAR | AGNIVEER MONTHLY SALARY PACKAGE & CONTRIBUTION |
---|---|
Agniveer Monthly Salary/Package | Rs 30000/- pm |
Salary Cash in Hand (70% of Salary) | Rs 21000/- pm |
Agniveer Corpus Fund Contribution (30%) | Rs 9000/- pm |
Govt of India Contribution to Agniveer Corpus Fund (30%) | Rs 9000/- pm |
अग्निवीर वेतन दूसरे वर्ष
भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में चयनित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर वेतन पैकेज 33000 रुपये प्रति माह होगा।
अग्निवीरों के वेतन पैकेज 33000 रुपये प्रतिमाह से 9900 रुपये प्रति माह अग्निवीर कॉर्पस फंड (सेवा निधि पैकेज) में योगदान के रूप में की कटौती की जाएगी।
AGNIVEER SALARY SECOND YEAR | AGNIVEER MONTHLY SALARY PACKAGE & CONTRIBUTION |
---|---|
Agniveer Monthly Salary/Package | 33000/- pm |
Salary Cash in Hand (70% of Salary) | 23100/- pm |
Agniveer Corpus Fund Contribution (30%) | 9900/- pm |
Govt of India Contribution to Agniveer Corpus Fund (30%) | 9900/- pm |
अग्निवीर वेतन तीसरे वर्ष
भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में चयनित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर वेतन पैकेज 36500 रुपये प्रति माह होगा।
अग्निवीरों के वेतन पैकेज 36500 रुपये प्रतिमाह से 10950 रुपये प्रति माह अग्निवीर कॉर्पस फंड (सेवा निधि पैकेज) में योगदान के रूप में की कटौती की जाएगी।
AGNIVEER SALARY THIRD YEAR | AGNIVEER MONTHLY SALARY PACKAGE & CONTRIBUTION |
---|---|
Agniveer Monthly Salary/Package | Rs. 36500/- pm |
Salary Cash in Hand (70% of Salary) | Rs. 25580/- pm |
Agniveer Corpus Fund Contribution (30%) | Rs. 10950/- pm |
Govt of India Contribution to Agniveer Corpus Fund (30%) | Rs. 10950/- pm |
अग्निवीर वेतन चौथे वर्ष
भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना में अग्निवीरों के पहले बैच में चयनित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीरत नख्वाह पैकेज 40000 रुपये प्रति माह होगा।
अग्निवीरों के पगार पैकेज 36500 रुपये प्रतिमाह से 12000 रुपये प्रति माह अग्निवीर कॉर्पस फंड (सेवा निधि पैकेज) में योगदान के रूप में की कटौती की जाएगी।
AGNIVEER SALARY FOURTH YEAR | AGNIVEER MONTHLY SALARY PACKAGE & CONTRIBUTION |
---|---|
Agniveer Monthly Salary/Package | Rs. 40000/- pm |
Salary Cash in Hand (70% of Salary) | Rs. 28000/- pm |
Agniveer Corpus Fund Contribution (30%) | Rs. 12000/- pm |
Govt of India Contribution to Agniveer Corpus Fund (30%) | Rs. 12000/- pm |
Agnipath/Agniveer Rally Bharti 2022
Agnipath Army Rally Bharti 2022-2023 | |
---|---|
Indian Army Agniveer Recruitment Rally Program 2022-2023 (Notification) | Click Here |
IAF Agniveer Bharti for ITI/Diploma/ 10+2 | Click Here |
अग्निवीर सैलरी एवं आर्थिक पैकेज सम्पूर्ण जानकारी | Click Here |
अग्निवीर आर्मी भर्ती पात्रता (Eligibility) 2022 | Click Here |
अग्निपथ योजना के फायदे एवं अग्निवीर सेवा लाभ | Click Here |
अग्निपथ सेना भर्ती योजना 2022 | Click Here |
अग्निवीर सेना भर्ती प्रोग्राम नोटिफिकेशन 2022 | Click Here |
अग्निवीर भर्ती योजना 2022-2023 | Click Here |
अग्निवीर भर्ती उम्र सीमा 2022 | Click Here |
Agniveer Bharti Helpline Number | Click Here |
अग्निवीर चयन प्रक्रिया 2022 | Click Here |
अग्निवीर रैली भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? | Click Here |
अग्निवीर जीवन बीमा
- भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना में अग्निवीर की सेवा के दौरान एक अग्निवीर को 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जायेगा जिसमे अग्निवीर से किसी प्रकार का अंशदान नहीं लिया जायेगा।
- अग्निवीर की रक्षा सेवा सहभागिता समाप्त होने के बाद सेवा निधि पैकेज के रूप में 11.71 लाख रुपये की एक मुस्त राशि प्रदान की जाएगी। अग्निवीर सेवा निधि आयकर मुक्त होगी किसी प्रकार की कटौती नहीं नहीं की जाएगी।
- 4 वर्ष अग्निवीर सेवा के पश्चात् 25% अग्निवीरों को भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना नियमित रूप से भर्ती किया जाएगा।
- भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना में चुने गए अग्निवीरों को जोखिम और कठिनाई भत्ता, राशन भत्ता, पोशाक भत्ता, यात्रा भत्ताएवं अन्य भत्ते अग्निपथ भर्ती योजना के नियम के अनुसार लागू होंगे।
अग्निवीर के लिए अवकाश
- वार्षिक अवकाश – 30 दिन
- अकश्मिक अवकाश – अग्निपथ नियम के अनुसार
- चिकित्सा अवकाश – चिकित्सक के विवेकानुसार
अग्निवीर को मिलने वाली सुबिधायें
- सैनिक अस्पताल स्वास्थ्य चिकित्सा सुबिधा
- कैंटीन सुविधा
अग्निवीर सेवा निधि
- भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और वायु सेना में सेवा से 4 साल की अवधि के बाद एक अग्निवीर को सेवा निधि पैकेज के रूप में लगभग 11.71 लाख रुपये का भुकतान किया जायेगा। अग्निवीर सेवा निधि धनराशि पर लागू ब्याज दरों के अनुसार जमा ब्याज भी शामिल किया जाता है।
- प्रत्येक माह अग्निवीर के मासिक वेतन का 30% अग्निवीरों द्वारा अंशदान अग्निवीर सेवा निधि में किया जाएगा और उतनी ही राशि भारत सरकार द्वारा अंशदान की जाएगी।
- प्रत्येक अग्निवीर को सेवा निधि पैकेज प्राप्त करने के लिए दो विकल्प प्रदान किए जाएंगे जिसका उद्देश्य बैंक गारंटी के माध्यम से स्वरोजगार/उद्यमिता के लिए वित्तीय ऋण प्रदान करना और अग्निवीर सेवा के पूरा होने पर तत्काल/आकस्मिक खर्चों को पूरा करना है।
- विवरण भारत सरकार द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।
अग्निवीर जीवन बीमा कवर
- सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के अनुसार अग्निवीर सैनिकों को उनकी सेवा अवधि के दौरान 48 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर मिलेगा।
- अग्निवीर मृत्यु/विकलांगता मुआवजा
- अग्निपथ योजना में अग्निवीरों के आश्रितों को सेवा के कारण होने वाली मृत्यु के लिए 44 लाख रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि के साथ 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर दिया जायेगा।
- अग्निवीर की विकलांगता या कार्यात्मक अक्षमता की सीमा का निर्धारण विकलांगता की क्षतिपूर्ण के लिए मुआवजे की गणना निम्नलिखित तरीके से की जाएगी:-
Percentage of Disability - Agniveer | Percentage Disability Compensation |
---|---|
Disability from 20% to 49% | 50% |
Disability from 50% to 75% | 75% |
Disability from 76% to 100% | 100% |
विकलांगता/ अग्निवीर की मृत्यु पर भुगतान
Payment of Disability & Death Compensation to Agniveers
Payment of Disability & Death Compensation to Agniveers | |
---|---|
मृत्यु और विकलांगता की श्रेणी | अग्निवीर को मुआवजे का भुगतान |
अग्निवीर बोनाफाइड ड्यूटी की अवधि के दौरान मृत्यु (श्रेणी 'Y'/'Z') | (i) 48 लाख रुपये का बीमा कवर। |
(ii) एकमुश्त अनुग्रह राशि 44 लाख रुपये। | |
(iii) अग्निवीर सेवा निधि सहित अनारक्षित चार वर्षों तक की अवधि के लिए पूर्ण वेतन। यह सुबिधा मृत्यु की तारीख से प्रभावी होगी। | |
(iv) अग्निवीर की सेवा निधि में जमा धनराशि (तारीख के अनुसार) और अग्निवीर कॉर्पस फंड से ब्याज सहित सरकारी योगदान का भुकतान। | |
सैन्य सहभागिता अवधि के दौरान अग्निवीर की मृत्यु ड्यूटी के दौरान न होने पर (श्रेणी 'X') | (i) 48 लाख रुपये का बीमा कवर। |
(ii) अग्निवीर की सेवा निधि में संचित शेष राशि (तारीख के अनुसार) और अग्निवीर कॉर्पस फंड से ब्याज सहित सरकारी योगदान का भुकतान। | |
विकलांगता मुआवजे का भुगतान | (i) सार्वजनिक निधि से विकलांगता के प्रतिशत (100/75/50) के आधार पर एकमुश्त अनुग्रह राशि 44 लाख /25 लाख /15 लाख रुपये का भुकतान। |
(ii) सेवा निधि घटक (सार्वजनिक निधि से) सहित चार वर्षों तक की पूरी अवधि के लिए पूर्ण वेतन (विकलांगता की तारीख से प्रभावी)। | |
(iii) अग्निवीर कॉर्पस फंड से ब्याज और सरकारी योगदान सहित अग्नवीर सेवा निधि में जमा शेष राशि का भुकतान (तारीख के अनुसार)। |
अग्निवीर सैलरी, भत्ते, सेवा निधि, जीवन बीमा, कार्पस फण्ड आदि सुबिधायें
AGNIVEER FAQ
अग्निवीर सैलरी सम्बन्धी प्रश्न और उत्तर
अग्निवीर की सैलरी कितनी है?
अग्निवीर का वेतन 30000 से 40000 प्रति माह है।
क्या अग्निवीर को सैनिकों के बराबर वेतन मिलेगा?
अग्निवीर की सैलरी 4 वर्ष की सेवा के बाद सैनिक में सिलेक्शन के बाद लागू होगी।
क्या भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना में अग्निवीर की पगार बराबर होती है?
रक्षा सेवा आर्मी नेवी एयर फाॅर्स में अग्निवीर का वेतन बराबर होगा।
अग्निवीर के लिए क्या क्या सुबिधायें हैं?
तीनो सेनाओं में अग्निवीर के लिए सेवा के दौरान सैनिकों के सामान लागू होंगी।