राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया: इस लेख में हम आप को राजस्थान पुलिस भर्ती की नवीन चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएँगे। प्रस्तुत लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आप लोग राजस्थान पुलिस में कैसे भर्ती चयन किया जाता है। पुलिस में भर्ती होने के लिए आपके पास कौन सी योग्यता एवं अहर्ता होनी चाहिए। राजस्थान पुलिस भर्ती में चयन के लिए कौन कौन से उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है, राजस्थान पुलिस भर्ती के चयन में आरक्षण कैसे मिलता है। राजस्थान पुलिस चयन प्रक्रिया कैसे होती है? राजस्थान पुलिस भर्ती में विभिन्न पदों की भर्ती कैसे की जाती है। राजस्थान पुलिस भर्ती सिलेक्शन प्रोसीजर क्या है? राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में बोर्ड द्वारा मेरिट कैसे तैयार की जाती है, आदि सभी चयन सम्बन्धी जानकारी नीचे दी गयी हैं। Rajasthan Police Recruitment Process
Rajasthan Police Recruitment 2024
Rajasthan पुलिस भर्ती विज्ञापन
राजस्थान पुलिस विभाग ने Rajasthan में 3578 पदों पर कांस्टेबल, सिपाही, सामान्य, चालक, बैण्ड, घुड़सवार, श्वानदल, पुलिस दूर संचार और अन्य खाली पड़े पदों पर भर्ती निकली है। जिसकी जानकारी आप लोगो को पुलिस भर्ती विभाग द्वारा अधिकृत वेबसाइट पर पुलिस नियुक्ति के लिए शासनादेश सरकारी नोटिफिकेशन एवं स्थानीय समाचार पत्रों के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
राजस्थान पुलिस भर्ती जानकारी 2024
राजस्थान Police Bharti Jankari
Rajasthan Police Bharti Program 2025 | Full Information |
---|---|
राजस्थान पुलिस भर्ती उम्र सीमा | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस शारीरिक मापदंड, शारीरिक योग्यता, दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ऊंचाई, वजन, छाती, आयु, शिक्षा पात्रता | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस स्पोर्ट्स भर्ती | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस फायरमैन भर्ती | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान फायरमैन परीक्षा पाठ्यक्रम | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस सिपाही ड्राइवर एवं फायरमैन ड्राइवर भर्ती | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान वनरक्षक एवं वनपाल भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान होमगार्ड भर्ती | यँहा क्लिक करे |
पुलिस भर्ती मेडिकल टेस्ट | यँहा क्लिक करे |
राजस्थान पुलिस भर्ती फाइनल सिलेक्शन टिप्स एवं महत्वपूर्ण फार्मूले | यँहा क्लिक करे |
पुलिस भर्ती के लिए बोनस अंक कैसे प्राप्त करे | यँहा क्लिक करे |
ऊँची कूद फार्मूला एवं सरल तरीके | यँहा क्लिक करे |
दौड़ के लिए टिप्स | यँहा क्लिक करे |
पुलिस भर्ती जानकारी 2025 | यँहा क्लिक करे |
Join our Telegram Group | Click Here |
Rajasthan Police Selection Process 2024
राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया के चरण 2024: नीचे दिए गए लेख में आपको स्टेप बाई स्टेप सभी जानकारियाँ दी गयी है की कैसे राजस्थान पुलिस में भर्ती हुआ जाता है तथा यह भी बताया गया है की आप अपने जिले में यह कैसे चेक कर सकते है की राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, सिपाही के कितने पद भरे जायेगे।
Rajasthan Police Bharti Selection Process 2024
राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए मुख्यता निम्न चरणों से होकर गुजरना पड़ता है –
- शारीरिक दक्षता/ मापतौल परीक्षा (PET & PST)
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- ड्राइवर दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) (Only for Drivers, Band, Mounted, and Dog Squad)
- विशेष योग्यता (एनसीसी, होमगार्ड एवं पुलिस से संबंधित विषयों में डिप्लोमा या उपाधि प्राप्त) प्रमाण पत्र के आधार पर आवंटित किए जाने वाले अंक
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम योग्यता सूची
- चिकित्सा परीक्षा (PMT )
- चरित्र प्रमाण पत्र या चरित्र सत्यापन
- नियुक्ति पत्र
Rajasthan Police Selection Process
परीक्षा का चरण कॉन्सटेबल सामान्य/ इंटेलिजेंस/ पुलिस दूरसंचार कांस्टेबल चालक/ घुड़सवार/ श्वानदल कांस्टेबल बैण्ड
शारीरिक दक्षता/ मापतौल परीक्षा (PET & PST) योगात्मक
(Qualifing)योगात्मक
(Qualifing)योगात्मक
(Qualifing)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा 150 150 लागू नहीं
ड्राइवर दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) लागू नहीं 30 30
विशेष योग्यता (एनसीसी, होमगार्ड एवं पुलिस से संबंधित विषयों में डिप्लोमा या उपाधि प्राप्त) प्रमाण पत्र के आधार पर आवंटित किए जाने वाले अंक 20 लागू नहीं लागू नहीं
कुल अंक 170 180 30
नोट:- कांस्टेबल बैण्ड के आवेदक हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा CBT आयोजित नहीं की जाएगी।
Selection Procedure for Rajasthan Police Constable General Duty, Constable Driver, Constable Band, Constable Horse Rider, and Constable Dog Squad candidates will have to go through the following selection process steps.
- Step-1: Submission of Online Application
- Step-2: Physical Standard Test/Physical Measurement Test
- Step-3: Physical Efficiency Test/Physical Fitness Test
- Step-4: Computer-Based Exam CBT
- Step-5: Efficiency Test for Driver, Band, Horse Rider, Dog Squad
- Step-6: Marks to be allotted on the basis of a certificate of special qualification
- Step-7: Document Verification
- Step-8: Combined Selection List
- Step-9: Medical Test
- Step-10: Appointment
लेकिन राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया इन परीक्षाओ के पहले और बाद में भी कई चरण है जो निम्नलिखित है:
1. अधिसूचना: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड या पुलिस विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाती है। इसमें रिक्तियों की संख्या, पदों के विवरण, पात्रता मानदंड, ऑनलाइन आवेदन की तिथि, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आदि विवरण शामिल होते हैं।
2. आवेदन पत्र जमा करना: अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन या ऑफ़लाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा करना होता है। आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आदि शामिल होते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन (यदि लागू हो): यदि अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है, तो राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नवीनतम भर्ती अधिसूचना ढूंढें। आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक विवरण, व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण, प्रमाणपत्र, फोटोग्राफ, आदि को ऑनलाइन जमा करें।
- ऑफ़लाइन आवेदन (यदि लागू हो): यदि अधिसूचना के अनुसार ऑफ़लाइन आवेदन करने की सुविधा है, तो अधिकारिक अधिसूचना को पढ़ें और निर्धारित समय और स्थान पर आवेदन पत्र जमा करें। आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण, प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि शामिल करें।
3. शारीरिक दक्षता/ मापतौल परीक्षा (PET & PST)
आवेदन पत्र सत्यापित करने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता/ मापतौल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा प्रथम चरण है।
(i) शारीरिक दक्षता परीक्षा फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PFT): शारीरिक दक्षता परीक्षा, जिसे फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (Physical Efficiency Test – PET) या फिजिकल फिटनेस टेस्ट (Physical Fitness Test – PFT) भी कहते हैं, यह राजस्थान पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का प्रथम चरण है। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकिति की होती है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मापतौल परीक्षा में शामिल किया जायेगा। यह उम्मीदवारों की शारीरिक तैयारी, सामर्थ्य और दक्षता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है। फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट में निम्नलिखित गतिविधियां शामिल होती है:
इन सभी जाँच परीक्षा में अधिकतम एवं न्यूनतम कैटेगरी अधिसूचना या प्राधिकरण द्वारा निर्धारित की जाती है।
- पीईटी में, उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया जाता है। यह उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता को मापने का एक मानक है और भर्ती में उनकी योग्यता को सत्यापित करता है।
- यह एक फिजिकल फिटनेस टेस्ट है जिसमें उम्मीदवारों को विभिन्न शारीरिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए कहा जाता है। यह गतिविधियां दौड़, लॉन्ग जंप, पुल अप्स, सिट अप्स, और अन्य व्यायाम आदि शामिल हो सकते हैं।
- उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर इन गतिविधियों को पूरा करने के लिए योग्य चाहिए। यदि वे गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, तो वे अगले चरणों में भाग ले सकते हैं।
- कुछ स्थानों पर, अतिरिक्त शारीरिक परीक्षा भी हो सकती है। इसमें उम्मीदवारों को दौड़ने, लाठी मार, गोली मार, स्विमिंग आदि का मापन किया जाता है।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में भाग लेने हेतु शारीरिक रूप से योग्य होने का प्रमाण पत्र उम्मीदवार को अपने केंद्र पर अवश्य प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद ही उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया जायेगा।
- शारीरिक दक्षता दौड़ परीक्षा में केवल एक अवसर प्रदान किया जायेगा।
- निर्धारित समयाविधि में दौड़ पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थिओ को शारीरिक दक्षता परीक्षा PET में अनुत्तीर्ण मानते हुए भर्ती प्रक्रिया के आगे की परीक्षा में शामिल नहीं किया जायेगा।
शारीरिक परीक्षा के लिए निर्धारित मापदंड:- सभी उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 05 किमी. दौड़ निम्नानुसार पूर्ण समय पर करना होगा –
राजस्थान पुलिस सिपाही पदनाम पुरुष महिला भूतपूर्व सैनिक ट्राईबल सब प्लान क्षेत्र के SC, ST
कॉन्स्टेबल सामान्य, इंटेलिजेंस, चालक, बैंड, घुड़सवार, श्वानदल, पुलिस दूर संचार 25 मिनट 35 मिनट 30 मिनट 30 मिनट
अंक - Qualifying
(ii) शारीरिक मापतौल परीक्षा/ शारीरिक मानक परीक्षण (PST): सफलतापूर्वक शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बाद राजस्थान पुलिस भर्ती के चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test, PST) एक महत्वपूर्ण चरण है। यह उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता और मानकों की परीक्षा करता है। निम्नलिखित विवरण आपको राजस्थान पुलिस भर्ती PST के बारे में जानकारी देगा-
इन सभी जाँच परीक्षा में अधिकतम एवं न्यूनतम कैटेगरी अधिसूचना या प्राधिकरण द्वारा निर्धारित की जाती है।
- पीएसटी में, उम्मीदवारों के शारीरिक मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। यह उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता को मापने का एक मानक है और भर्ती में उनकी योग्यता को सत्यापित करता है।
- इसमें उम्मीदवारों की लम्बाई, ऊंचाई, वजन, और छाती के परिमाण लिया जाता है।
- निर्धारित मापदंडों के अनुसार, पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ऊँचाई के मानक होते हैं।
- उम्मीदवार का निर्धारित लम्बाई, वजन और छाती के स्टैंडर्ड्स के अनुसार शारीरिक माप लेते हैं।
- यदि किसी उम्मीदवार के पास निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए योग्यता नहीं होती है, तो वे परीक्षा के अगले चरणों में भाग नहीं ले सकते हैं।
- PST में उम्मीदवारों के शरीर के विभिन्न अंगों के अनुपात को देखता है और उनकी योग्यता को सत्यापित करता है।
Rajasthan Police Constable PST
Category Height (Minimum) Minimum Chest measurement and expansion (only for men) Minimum weight (only for women)
Men (For General & TSP area) 168 cms Without expansion-81cms With expansion-86 cms (Min. expansion of 5 cms is required) Not Applicable
Women (For General & TSP area) 152 cms Not Applicable 47.5 Kg
Men (For Saharia of Distt. Baran) 160 cms Without expansions- 74 cms
With expansion- 79 cms (min expansion of 5 cms is required)Not Applicable
Women (For Saharia of Distt. Baran) 145 cms Not Applicable 43 Kg
नोट: इन दोनों परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता को मापना है, लेकिन मापन के तरीके और मापदंड दोनों में अलग होते हैं। PST में शारीरिक मानकों की जांच की जाती है, जबकि PET में शारीरिक क्षमता और ताकत को मापा जाता है।
4. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
4. कम्प्यूटर आधारित परीक्षा CBT: सफलतापूर्वक शारीरिक दक्षता परीक्षा/ मापतौल परीक्षा पास करने के बाद योग्य उम्मीदवारों को CBT exam 2024 के लिए बुलाया जाता है। राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा दूसरा चरण है। निम्नलिखित विवरण राजस्थान पुलिस भर्ती CBT परीक्षा के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेगा:-
- प्रवेश पत्र: आपको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने के लिए प्रवेश पत्र की आवश्यकता होती है। प्रवेश पत्र में परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का विवरण और आवश्यक निर्देश शामिल होते हैं।
- परीक्षा केंद्र: परीक्षा केंद्रों का चयन आपके आवेदन पत्र के आधार पर किया जाता है। राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आपको निर्धारित परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र का विवरण आपके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध होगा। आपको परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुँचना होगा।
- परीक्षा पैटर्न: राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। पाठ्यक्रम (सिलेबस) और परीक्षा पैटर्न अधिसूचना में उपलब्ध होते हैं। आपको परीक्षा के पैटर्न के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।
- परीक्षा की तिथि और समय: राजस्थान पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा की तिथि और समय भी अधिसूचना में घोषित किए जाते हैं। आपको अधिसूचना के अनुसार विशेष तिथि, समय और दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
- परीक्षा का स्तर: राजस्थान पुलिस भर्ती रिटेन एग्जामिनेशन स्टैण्डर्ड, राजस्थान विद्यालय परीक्षा समिति के इंदरमीडिएट 10+2 अथवा समकक्ष की होगी।
- क्वेश्चन पेपर: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) और ओएमआर शीट आधारित होंगे।
- लिखित परीक्षा का समय: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- कुल प्रश्न की संख्या: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे।
- कुल कितना अंक: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जायेगा।
- निगेटिव मार्किंग: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में गलत उत्तर होने पर एक चौथाई अंक 25% काटा जायेगा।
प्रश्न पत्र का पाठ्यक्रम, अंको का विवरण एवं प्रत्येक भाग के प्रश्नो की संख्या निम्नानुसार होगी –
राजस्थान पुलिस सिपाही भर्ती विषय प्रश्न की संख्या कुल अंक
विवेचना एवं तार्किक योग्यता तथा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान 60 प्रश्न 60 अंक
सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों व उनके लिए राजस्थान सरकार द्वारा प्रचलित सरकारी योजनाओं व संस्थाओं के संबंध में जानकारी 45 प्रश्न 45 अंक
राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति इत्यादि 45 प्रश्न 45 अंक
कुल 150 प्रश्न 150 अंक
Rajasthan Police Bharti ke liye Minimum Passing Marks in CBT Examination
Category | Passing Marks |
UR/ EWS/ BC/ OBC | 40% |
SC/ST | 36% |
No passing marks for candidates for TSP Areas and Saharia candidates of Baran |
5. ड्राइवर दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) (Only for Drivers, Band, Mounted, and Dog Squad)
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कांस्टेबल चालक/ घुड़सवार/ स्वानदल पदों के लिए सफल अभयर्थिओ तथा कांस्टेबल बैण्ड पद के आवेदक हेतु दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी जो 30 अंको की होगी।
दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आहर्तांक प्राप्त करने होंगे-
Category Passing Marks
EWS/BC/ 40%
SC/ST 36%
Tribal Sub-Plan Area (TSP) 30%
- कांस्टेबल चालक पद के आवेदक के पास अधिसूचना जारी होने की दिनांक से एक वर्ष पूर्व का बना हुआ स्थायी वैध ड्राईविंग लाइसेंस (LMV/ HMV) होना आवश्यक है अन्यथा दक्षता परीक्षा में शमिल नहीं किया जायेगा।
- दक्षता परीक्षा के प्राप्तांक अंतिम चयन हेतु सम्मिलित किये जायेंगे।
- दक्षता परीक्षा में निर्धारित प्राप्तांक अर्जित नहीं करने वाले अभ्यर्थी अयोग्य मने जायेंगे, तथा भर्ती के अगले चरण के चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किये जायेंगे।
6. विशेष योग्यता (एनसीसी, होमगार्ड एवं पुलिस से संबंधित विषयों में डिप्लोमा या उपाधि प्राप्त) प्रमाण पत्र के आधार पर आवंटित किए जाने वाले अंक
कांस्टेबल सामान्य/ पुलिस दूर संचार/ इंटेलिजेंस पद के अभ्यर्थिओ को शारीरिक दक्षता, मापतौल परीक्षा एवं कंप्यूटर आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत विशेष योग्यता हेतु प्रमाण पत्र के आधार पर निम्नानुसार अंक (अधिकतम 20 अंक) प्रदान किये जायेंगे, जिनकी गणना अंतिम चयन हेतु की जाएगी। विशेष योग्यता हेतु निर्धारित अंको में न्यूनतम उत्तीर्णांक आवश्यक नहीं है –
एन.सी.सी. प्रमाण पत्र
क्रम संख्या प्रमाण पत्र की श्रेणी अंक
1 एन सी सी सी प्रमाण पत्र 10 अंक
2 एन सी सी बी प्रमाण पत्र 8 अंक
3 एन सी सी ए प्रमाण पत्र 6 अंक
होमगार्ड अनुभव प्रमाण पत्र
1 होमगार्ड में निरंतर 3 वर्ष तक सेवा देने पर 10 अंक
2 होमगार्ड में निरंतर 2 वर्ष तक सेवा देने पर 8 अंक
3 होमगार्ड में निरंतर 1 वर्ष तक सेवा देने पर 6 अंक
पुलिस से संबंधित विषयों में डिप्लोमा/ उपाधि प्राप्त अभ्यर्थी
1 एमए, एमएससी क्रिमिनोलॉजी, साइबर सुरक्षा एवं इससे संबंधित विषय 10 अंक
2 सिक्योरिटी मैनेजमेंट एवं सोशल साइंस (पुलिस प्रशासन या कानून के रूप में कम से कम एक विषय) में बीए/ एलएलबी की उपाधि 8 अंक
3 एमए, एमएससी क्रिमिनोलॉजी, साइबर सुरक्षा, इससे संबंधित विषय, सिक्योरिटी मैनेजमेंट एवं सोशल साइंस (पुलिस प्रशासन या कानून के रूप में कम से कम एक विषय) में बीए/ एलएलबी विषयों में डिप्लोमा प्राप्त 6 अंक
- नोट: उपरोक्त तीनो में से किसी दो योग्यता की गणना होगी।
- अभ्यर्थिओ द्वारा विशेष योग्यता के मूल प्रमाण पत्र PST/ PET के समय चयन बोर्ड समक्ष प्रस्तुत करने होंगे।
7. दस्तावेज़ सत्यापन
7. दस्तावेज सत्यापन: राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन एक महत्वपूर्ण चरण है। इस चरण में चयनित उम्मीदवारों के प्रस्तुत किए गए दस्तावेज़ों की जाँच की जाती है। यह चरण उम्मीदवारों की पात्रता और पहचान को सत्यापित करने के लिए होता है। दस्तावेज सत्यापन की तिथि पुलिस वेबसाइट www.police. rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाता है:
- परीक्षा प्रवेश पत्र: चयनित उम्मीदवारों को अपने परीक्षा प्रवेश पत्र की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है। इससे उम्मीदवार की परीक्षा में भाग लेने की प्रमाणित होती है।
- आवेदन पत्र: उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है। इससे उम्मीदवार की आवेदन प्रक्रिया की प्रमाणित होती है।
- शैक्षिक प्रमाणपत्र: चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के प्रमाण के रूप में उच्च विद्यालयों या संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्रमाणपत्रों की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है।
- आयु प्रमाण पत्र: उम्मीदवारों को उनकी जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाणपत्र (यदि शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र मे अंकित नही है तो) की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है।
- जाति प्रमाण पत्र: अभ्यर्थी यदि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग से संबंधित है तो प्रथम श्रेणी दंडनायक या समकक्ष अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप मे जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है।
- चरित्र प्रमाण पत्र: चरित्र प्रमाणपत्र अंतिम शैक्षणिक संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा जारी किया हुआ एवं दो स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों (रिश्तेदार छोड़कर) द्वारा जारी किए गये प्रमाणपत्र जो 6 माह के अंदर हो की प्रतिलिपि जमा करनी होगी।
- नागरिकता प्रमाणपत्र: उम्मीदवारों को नागरिकता के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, या अन्य सरकारी नागरिकता प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है।
- अनापत्ति प्रमाणपत्र: यदि आवेदक सरकारी कर्मचारी है तो राजकीय कर्मचारी होने का प्रमाण पत्र एवं नियोक्ता विभागाध्यक्ष द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि प्रस्तुत करनी होगी।
- पुलिस आश्रित प्रमाण पत्र: यदि अभ्यर्थी मृतक आश्रित है तो पुलिस कर्मी जिसकी मृत्यु कर्तब्य वहन के दौरान हो गयी हो उसका आश्रित होने का प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी जमा करना होगा।
- भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र: भूतपूर्व सैनिकों के लिए एनओसी/ डिस्चार्ज प्रमाण पत्र एवं पेंसन प्रमाणपत्र।
- टीएसपी/ सहरिया क्षेत्र से प्रमाण पत्र।
- खेल कूद प्रमाणपत्र।
- फोटोग्रॅफ्स 4.5 x 3.5 से. मी.
- विधवा के संबंध मे पति का मृत्यु प्रमाणपत्र।
- कनस्टबल ड्राइवर के लिए ड्राइविंग लाइसेन्स की मूल प्रति।
- एन सी सी प्रमाणपत्र एवं कंप्यूटर प्रमाणपत्र।
8. चयन सूची
अभ्यर्थी द्वारा समग्र प्रकार (कंप्यूटर आधारित परीक्षा, विशेष योग्यता एवं दक्षता परीक्षा) के प्राप्तांको के आधार पर उम्मीदवारों के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा चयन सूची जारी की जाएगी, जिन उम्मीदवारों का नाम चयन सूची में होगा उन्हें आगे की परीक्षा में शामिल किया जायेगा।
9. चिकित्सा परीक्षा (PMT )
9. मेडिकल परीक्षा: राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) अहम चरण है। चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, जिसमें उनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित उम्मीदवार पुलिस विभाग की शारीरिक और मानसिक गतिविधिओ के एवं वे सेवानिवृत्ति के योग्य हैं। मेडिकल परीक्षा में, चिकित्सा विशेषज्ञ या चिकित्सा टीम प्रतिनिधि द्वारा उम्मीदवारों की शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण की जाती है। यहां कुछ महत्वपूर्ण तत्व हैं जो मेडिकल परीक्षा में जांचे जाते हैं:-
- दृष्टि जांच: उम्मीदवारों की दृष्टि की जांच की जाती है, जहां दृष्टि संबंधी समस्याओं को देखा जाता है। आवेदक के दोनो आँखों की दृष्टि 6 बाई 6 बिना चश्मे के होनी चाहिए।
- श्रवण जांच: श्रवण संबंधी परीक्षण किया जाता है ताकि उम्मीदवार की श्रवण क्षमता की जांच की जा सके।
- दांत और मुंह की जांच: उम्मीदवारों के दांत और मुंह की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जाती है।
- शारीरिक रोगों की जांच: उम्मीदवारों की शारीरिक स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जांच की जाती है, जिसमें उनकी रक्तप्रवाह, उच्च रक्तचाप, श्वसन संबंधी समस्याएं, हृदय समस्याएं, मोटापा, संपेक्षणीय रोगों की जांच, आदि की समीक्षा की जाती है।
- मानसिक स्वास्थ्य जांच: उम्मीदवारों की मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है। यह उम्मीदवार के मानसिक स्थिति, मनोवैज्ञानिक सामर्थ्य, और उनकी सामरिक प्रतिभा को मापने के लिए होती है।
- आवेदक के घुटने आपस मे टकराने, नसें फूली हुई होना, भैईगापन, रतौधि, रंग द्रष्टी दोष, हकलाकर बोलना, पैर समतल या अन्य कोई विकृति जो कर्तब्य पालन मे बाधक हो नही होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी को मानसिक रूप से जागरूक, सुदृढ़ स्वास्थ्य वाला एवं सभी शारीरिक विकारों दोषो, रोगों से मुक्त होना चाहिए. आवेदक को मानसिक रुग्णता से ग्रस्त नही होना चाहिए।
निवेदन: उपर्युक्त चिकित्सीय परिक्षण में अनुपयुक्त पाए जाने वाले अभ्यर्थिओ द्वारा अपील करने पर द्वितीय मेडिकल बोर्ड गठित कर चिकत्सित परिक्षण करवाया जायेगा। पुनः स्वास्थ परिक्षण करवाना अभ्यर्थी का अधिकार नहीं है। परन्तु स्वास्थ परिक्षण की अयोग्यता की स्थिति में प्रथम बोर्ड द्वारा किये गए स्वास्थ्य परिक्षण की दिनांक से एक माह के अंदर दस्तावेजी सबूत के साथ अपील करने पर विभाग विचार कर सकता है।
मेडिकल बोर्ड से चिकित्सीय परिक्षण में उपयुक्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।
10. चरित्र प्रमाण पत्र या चरित्र सत्यापन
चयन सूचि में चयनित अभर्थियो की आयु, शिक्षा एवं वर्ग, चालाक लाइसेंस एवं विशेष योग्यता आदि से सम्बंधित प्रमाण पत्रों की जाँच कराई जाएगी तथा वेरिफिकेशन रोल नंबर भरवाकर चरित्र सत्यापन करवाया जायेगा। सत्यापन के उपरांत उपयुक्त पाए जाने वाले अभ्यर्थी को ही नियमानुसार नियुक्ति हेतु पात्र माना जायेगा।
11. नियुक्ति पत्र
6. चयनित उम्मीदवारों की सूची (फाइनल मेरिट लिस्ट): राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में, चयनित उम्मीदवारों की सूची अंतिम चरण में जारी की जाती है। इस सूची में उम्मीदवारों का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, प्रवेश पत्र संख्या, परीक्षा में प्राप्तांक, वर्ग आदि जानकारी होती है।
- राजस्थान पुलिस भर्ती सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है और उम्मीदवार अपने परीक्षा प्रवेश पत्र या रोल नंबर के माध्यम से इसे देख सकते हैं। इस सूची में सिर्फ उन उम्मीदवारों का नाम होता है जिन्होंने सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है और चयनित मानदंडों को पूरा किया है।
- यदि आप चयनित होते हैं, तो आपको आधिकारिक वेबसाइट या प्रवेश पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसलिए, अपनी परीक्षा प्रवेश पत्र और आधिकारिक वेबसाइट पर निरंतर जांच करते रहें ताकि आपको सूचित किया जा सके।
कृपया ध्यान दें: राजस्थान पुलिस विभाग की अधिसूचना और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक विवरण प्राप्त करें, क्योंकि विवरण और मापदंडों में बदलाव हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश: Rajasthan Police Bharti
Rajasthan Police Selection Process FAQs
प्रश्न: Rajasthan Police Bharti ke liye Online Form kaun se website par bhara jayega?
उत्तर: Rajasthan Police Online Form ऑफिशियल वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in/ पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफ़लाइन नहीं स्वीकार किया जाएगा केवल ऑनलाइन ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
प्रश्न: राजस्थान Police Bharti ki चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: राजस्थान पुलिस bharti ki chayan prakriya ke liye click karen
प्रश्न: राजस्थान Police bharti ka selection procesure kya hai?
उत्तर: राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए सिलेक्शन Precess Rajasthan Police Bharti board ke niyamanusar hoga.
प्रश्न: राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए योग्यता 10 वीं /12 पास होनी चाहिए।
प्रश्न: राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में किसको वरीयता दी जाती है?
उत्तर: राजस्थान पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाती, अन्य पिछड़ा वर्ग, भूत पूर्व सैनिक, होमगार्ड आदि को भर्ती में वरीयता दी जाती है।
Rajasthan Other New Job Notification 2024
All India Recruitment Jobs Notifications
Relation Rally Bharti/ Sports Rally Bharti UHQ Quota Bharti 2025 Click Here
Army Bharti Exam Syllabus 2025 Click Here
All Indian Army Bharti Program 2025 Click Here
Indian Navy Bharti Program 2025 Click Here
Indian Air Force Rally Bharti Programme 2025 Click Here
Railway Bharti Program 2025 Click Here
UHQ Quota Army Rally Bharti Program 2025 Click Here
All State Police Bharti Program 2025 Click Here
All State Anganwadi Bharti Program 2025 Click Here
All State Safai Karmachari Bharti Program 2025 Click Here
अग्निपथ योजना के फायदे एवं अग्निवीर सेवा लाभ 2025 Click Here
Home Guard Bharti Programme 2025 Click Here
Apprentice Bharti Program 2025 Click Here