मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया MP Police Bharti Selection Process 2024

MP Police Selection Procedure 2024

MP Police Recruitment Process

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया: इस लेख में हम आप को एमपी पुलिस भर्ती की नवीन चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएँगे। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे की आप लोग मध्य प्रदेश पुलिस में कैसे भर्ती हो सकते हैं, भर्ती होने के लिए आपके पास कौन सी योग्यता एवं अहर्ता होनी चाहिए। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए कौन कौन से उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है, मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में आरक्षण कैसे मिलता है। मध्य प्रदेश पुलिस चयन प्रक्रिया कैसे होती है। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में पदों की भर्ती कैसे की जाती है। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती सिलेक्शन प्रोसीजर क्या है। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के बोर्ड द्वारा मेरिट कैसे तैयार की जाती है आदि सभी चीजों की जानकारी नीचे दी गयी हैं।

MP Police Recruitment 2024

Madhya Pradesh पुलिस भर्ती विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 7090 कांस्टेबल/ सिपाही के खाली पड़े पदों पर भर्ती निकली है। जिसकी जानकारी आप लोगो को पुलिस भर्ती विभाग द्वारा अधिकृत वेबसाइट पर पुलिस नियुक्ति के लिए शासनादेश सरकारी नोटिफिकेशन एवं स्थानीय समाचार पत्रों के द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है।

MP पुलिस भर्ती जानकारी

Madhya Pradesh Police Bharti Program 2024Full Information
MP पुलिस भर्ती उम्र सीमा 2024यँहा क्लिक करे
MP पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया 2024यँहा क्लिक करे
MP पुलिस शारीरिक मापदंड, शारीरिक योग्यता, दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षायँहा क्लिक करे
MP पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे 2024यँहा क्लिक करे
MP महिला पुलिस भर्ती 2024यँहा क्लिक करे
MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024यँहा क्लिक करे
MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम 2024यँहा क्लिक करे
MP पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2024यँहा क्लिक करे
MP पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम 2024यँहा क्लिक करे
MP पुलिस स्पोर्ट्स भर्ती 2024यँहा क्लिक करे
MP पुलिस फायरमैन भर्ती 2024यँहा क्लिक करे
MP पुलिस सिपाही ड्राइवर एवं फायरमैन ड्राइवर भर्ती 2024यँहा क्लिक करे
MP होमगार्ड भर्ती 2024यँहा क्लिक करे
पुलिस भर्ती मेडिकल टेस्टयँहा क्लिक करे
Mp पुलिस भर्ती फाइनल सिलेक्शन टिप्स एवं महत्वपूर्ण फार्मूलेयँहा क्लिक करे
ऊँची कूद फार्मूला एवं सरल तरीकेयँहा क्लिक करे
दौड़ के लिए टिप्सयँहा क्लिक करे
पुलिस भर्ती जानकारी 2024यँहा क्लिक करे

MP Police Selection Process 2024

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया के चरण 2024: नीचे दिए गए लेख में आपको स्टेप बाई स्टेप सभी जानकारियाँ दी गयी है की कैसे एमपी पुलिस में भर्ती हुआ जाता है तथा यह भी बताया गया है की आप अपने जिले में यह कैसे चेक कर सकते है की मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, सिपाही के कितने पद भरे जायेगे।

एमपी पुलिस भर्ती के लिए मुख्यता निम्न चरणों से होकर गुजरना पड़ता है –

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  4. चिकित्सा परीक्षण
  5. दस्तावेज़ सत्यापन
  6. अंतिम योग्यता सूची

लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया इन परीक्षाओ के पहले और बाद में भी कई चरण है जो निम्नलिखित है:

1. अधिसूचना: एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड या पुलिस विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाती है। इसमें रिक्तियों की संख्या, पदों के विवरण, पात्रता मानदंड, ऑनलाइन आवेदन की तिथि, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आदि विवरण शामिल होते हैं।

2. आवेदन पत्र जमा करना: अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन या ऑफ़लाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा करना होगा। आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आदि शामिल होते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन (यदि लागू हो): यदि अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है, तो मध्य प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नवीनतम भर्ती अधिसूचना ढूंढें। आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक विवरण, व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण, प्रमाणपत्र, फोटोग्राफ, आदि को ऑनलाइन जमा करें।
  • ऑफ़लाइन आवेदन (यदि लागू हो): यदि अधिसूचना के अनुसार ऑफ़लाइन आवेदन करने को कहा गया है, तो अधिकारिक अधिसूचना को पढ़ें और निर्धारित समय और स्थान पर आवेदन पत्र जमा करें। आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण, प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि शामिल करें।

3. लिखित परीक्षा: आवेदन के पश्चात, योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रथम चरण है। यहां आपको एमपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है-

  • प्रवेश पत्र: आपको लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का विवरण और आवश्यक निर्देश की जानकारी दी गयी होती है। 
  • परीक्षा केंद्र: परीक्षा केंद्रों का चयन फॉर्म भरते समय जो अपने सेलेक्ट किया होगा उसी आवेदन पत्र के आधार पर किया जाता है। एमपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के लिए आपको निर्धारित परीक्षा केंद्र में समय पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र के बारे में सारी जानकारी आपके प्रवेश पत्र में दिया रहता है। 
  • परीक्षा की तिथि और समय: एमपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा की तिथि और समय ऑफिशियल अधिसूचना में बता दिए जाते हैं। आपको अधिसूचना के अनुसार तिथि, समय और दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
  • परीक्षा पैटर्न: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे। जिसमे एक प्रश्न के चार विकल्प दिए रहते हैं और उनमे से आपको किसी एक उत्तर को सही करना होता है।
  • लिखित परीक्षा का स्तर: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती रिटेन एग्जामिनेशन स्टैण्डर्ड, एमपी विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडियट 10+2  अथवा समकक्ष की होगी।
  • मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के अंक: MP Police Written Exam Marks, एमपी पुलिस रिटेन एग्जामिनेशन 100 मार्क्स के होंगे एवं प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
  • लिखित परीक्षा का समयमध्य प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का समय 2 घंटे होगा। 

निगेटिव मार्किंग: एमपी पुलिस लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है अतः आपके प्रश्न गलत होने पर आपका एक भी नंबर नहीं काटे जायेंगे और जिन प्रश्नो को खली छोड़ दिया गया है उसके लिए भी नंबर नहीं कटेंगे। 

  • पाठ्यक्रम (सिलेबस): लिखित परीक्षा का स्तर एमपी विद्यालय समिति की दसवीं कक्षा अथवा समकक्ष स्तर पर होगा। लिखित परीक्षा ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए हुए विषयो के आधार पर होगी। आपको इस सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट/फिजिकल फिटनेस टेस्ट – PET/PFT): लिखित परीक्षा को सफलता पूर्वक पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। शारीरिक दक्षता परीक्षा, जिसे फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (Physical Efficiency Test – PET) या फिजिकल फिटनेस टेस्ट (Physical Fitness Test – PFT) भी कहते हैं, यह मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का दूसरा चरण है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की शारीरिक तैयारी, सामर्थ्य और दक्षता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित की जाती है। फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट में निम्नलिखित गतिविधियां शामिल होती है:

इन सभी जाँच परीक्षा में अधिकतम एवं न्यूनतम कैटेगरी अधिसूचना या प्राधिकरण द्वारा निर्धारित की जाती है।

  • पीईटी में, उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया जाता है। यह उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता को मापने का एक मानक है और भर्ती में उनकी योग्यता को सत्यापित करता है।
  • यह एक फिजिकल फिटनेस टेस्ट है जिसमें उम्मीदवारों को विभिन्न शारीरिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए कहा जाता है। यह गतिविधियां दौड़, लॉन्ग जंप, पुल अप्स, सिट अप्स, और अन्य व्यायाम आदि शामिल हो सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को निर्धारित समय के अंदर इन गतिविधियों को पूरा करने के लिए योग्यता होनी चाहिए। यदि वे गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, तो वे अगले चरणों में भाग ले सकते हैं।
  • कुछ स्थानों पर, अतिरिक्त शारीरिक परीक्षा भी हो सकती है। इसमें उम्मीदवारों को दौड़ने, लाठी मार, गोली मार, स्विमिंग आदि का मापन किया जाता है।

4. शारीरिक मानक परीक्षण (PST): सफलतापूर्वक शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बाद एमपी पुलिस भर्ती के चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test, PST) एक महत्वपूर्ण चरण है। यह उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता और मानकों की परीक्षा करता है। निम्नलिखित विवरण आपको एमपी पुलिस भर्ती PST के बारे में जानकारी देगा-

इन सभी जाँच परीक्षा में अधिकतम एवं न्यूनतम कैटेगरी अधिसूचना या प्राधिकरण द्वारा निर्धारित की जाती है।

  • पीएसटी में, उम्मीदवारों के शारीरिक मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। यह उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता को मापने का एक मानक है और भर्ती में उनकी योग्यता को सत्यापित करता है।
  • इसमें उम्मीदवारों की लम्बाई, ऊंचाई, वजन, और छाती के परिमाण लिया जाता है।
  • निर्धारित मापदंडों के अनुसार, पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ऊँचाई के मानक होते हैं।
  • उम्मीदवार का निर्धारित लम्बाई, वजन और छाती के स्टैंडर्ड्स के अनुसार शारीरिक माप लेते हैं।
  • यदि किसी उम्मीदवार के पास निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए योग्यता नहीं होती है, तो वे परीक्षा के अगले चरणों में भाग नहीं ले सकते हैं।
  •  PST में उम्मीदवारों के शरीर के विभिन्न अंगों के अनुपात को देखता है और उनकी योग्यता को सत्यापित करता है।

नोट: इन दोनों परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता को मापना है, लेकिन मापन के तरीके और मापदंड दोनों में अलग होते हैं। PST में शारीरिक मानकों की जांच की जाती है, जबकि PET में शारीरिक क्षमता और ताकत को मापा जाता है।

5. मेडिकल परीक्षा: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) अहम चरण है। चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, जिसमें उनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित उम्मीदवार पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट है की नहीं। मेडिकल परीक्षा में, चिकित्सा विशेषज्ञ या चिकित्सा टीम प्रतिनिधि द्वारा उम्मीदवारों की शारीरिक स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। यहां कुछ महत्वपूर्ण तत्व हैं जो मेडिकल परीक्षा में जांचे जाते हैं:-

  • दृष्टि जांच: उम्मीदवारों की दृष्टि की जांच की जाती है, ताकि उम्मीदवार की दृष्टि संबंधी समस्याओं की जांच की जा सके।
  • श्रवण जांच: श्रवण संबंधी परीक्षण किया जाता है ताकि उम्मीदवार की श्रवण क्षमता की जांच की जा सके।
  • दांत और मुंह की जांच: उम्मीदवारों के दांत और मुंह की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की जाती है।
  • नॉक नी तथा फ़्लैट फुट: नॉक नी तथा फ़्लैट फुट नहीं होना चाहिए। 
  • अपंग: अभर्थीओ का शरीर अपंग नहीं होना चाहिए। 
  • शारीरिक रोगों की जांच: उम्मीदवारों की शारीरिक स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जांच की जाती है, जिसमें उनकी रक्तप्रवाह, उच्च रक्तचाप, श्वसन संबंधी समस्याएं, हृदय समस्याएं, मोटापा, संपेक्षणीय रोगों की जांच, आदि की समीक्षा की जाती है।
  • मानसिक स्वास्थ्य जांच: उम्मीदवारों की मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है। यह उम्मीदवार के मानसिक स्थिति, मनोवैज्ञानिक सामर्थ्य, और उनकी सामरिक प्रतिभा को मापने के लिए होती है।

मेडिकल परीक्षा के आधार पर, उम्मीदवार की स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर चयनित किया जाता है।

6. दस्तावेज सत्यापन: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन एक महत्वपूर्ण चरण है। इसमें उम्मीदवारों के प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की सत्यता और पात्रता का मूल्यांकन किया जाता है। यह चरण उम्मीदवारों के व्यक्तिगत और शिक्षा संबंधी दस्तावेजों को जांचता है, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उनमें कोई भी अनियमितता या गलती नहीं है। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में निम्नलिखित दस्तावेज़ों की सत्यापन किया जाता है:

  • परीक्षा प्रवेश पत्र: चयनित उम्मीदवारों को अपने परीक्षा प्रवेश पत्र की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है। इससे उम्मीदवार की परीक्षा में भाग लेने की प्रमाणित होती है।
  • शैक्षिक प्रमाणपत्र: चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता के प्रमाण के रूप में उच्च विद्यालयों या संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के मार्कशीट, प्रमाण-पत्र, अनुमोदन पत्र आदि की प्रमाणित प्रतियां जमा करनी होती है।
  • जन्मतिथि प्रमाणपत्र: उम्मीदवारों को उनकी जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है।
  • नागरिकता प्रमाणपत्र: उम्मीदवारों को नागरिकता के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, या अन्य सरकारी नागरिकता प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है।
  • आवेदन पत्र: उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र की प्रतिलिपि सबमिट करनी होती है। इससे उम्मीदवार की आवेदन प्रक्रिया की प्रमाणित होती है।

6. चयनित उम्मीदवारों की सूची (फाइनल मेरिट लिस्ट): मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में, चयनित उम्मीदवारों की सूची अंतिम चरण में जारी की जाती है। इस सूची में उम्मीदवारों का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, प्रवेश पत्र संख्या, परीक्षा में प्राप्तांक, वर्ग आदि जानकारी होती है।

  • लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंको के योग के आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाती है। 
  • मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है और उम्मीदवार अपने परीक्षा प्रवेश पत्र या रोल नंबर के माध्यम से इसे देख सकते हैं। इस सूची में सिर्फ उन उम्मीदवारों का नाम होता है जिन्होंने सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है और चयनित मानदंडों को पूरा किया है।
  • यदि आप चयनित होते हैं, तो आपको आधिकारिक वेबसाइट या प्रवेश पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसलिए, अपनी परीक्षा प्रवेश पत्र और आधिकारिक वेबसाइट पर निरंतर जांच करते रहें ताकि आपको सूचित किया जा सके।

Madhya Pradesh Police Selection Process FAQs

प्रश्न: क्या Madhya Pradesh Police Form Online भरा जा रहा है ?

उत्तर: हाँ, Madhya Pradesh Police Form Online किया जा रहा है। सरकारी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mppolice.gov.in/ पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफ़लाइन नहीं स्वीकार किया जाएगा केवल ऑनलाइन ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

प्रश्न: Madhya Pradesh Police का चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती का चयन ऊपर दिए गए चरणों के अनुसार लिया जायेगा।

प्रश्न: Madhya Pradesh Police bharti ka selection processer kya hai?

उत्तर: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए सिलेक्शन की प्रोसेस राज्य स्तर पर पूरा होगा।

प्रश्न: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए योग्यता क्या होती है?

उत्तर: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए योग्यता 10 वीं /12 पास होनी चाहिए।

प्रश्न: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में किसको वरीयता दी जाती है?

उत्तर: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया में महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाती, अन्य पिछड़ा वर्ग, भूत पूर्व सैनिक, होमगार्ड आदि को भर्ती में वरीयता दी जाती है। 

Add Comment